जब से दिलबर का आस्ताँ देखा

मीरान शाह जालंधरीमीरान शाह जालंधरी

1 min read · 12.4K reads

जब से दिलबर का आस्ताँ देखा

था जो दुश्मन वो मेहरबाँ देखा

जिस ने उस दर की ख़ाकसारी की

उस गदा को शा-ए-ज़माँ देखा

जब से देखा मक़ाम-ए-वहदत को

न दोई का कहीं निशाँ देखा

क्या कहूँ इश्क़ का मैं लुत्फ़-ओ-करम

दिल में दिलबर को बे-गुमाँ देखा

जिस को कहते हैं सूरत-ए-इंसाँ

ला-मकाँ का वही मकाँ देखा

क्या हैं दिलबर के ख़्वाब नाज़-ओ-अदा

कहीं ज़ाहिर कहीं निहाँ देखा

मीरान शाह जालंधरी
About the poet

मीरान शाह जालंधरी

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश