मुद्दत हुई अब तक वो मेरा यार न आया

मीरान शाह जालंधरीमीरान शाह जालंधरी

1 min read · 12.4K reads

मुद्दत हुई अब तक वो मेरा यार न आया

दिल ले गया पर देने को दीदार न आया

काफ़िर भी हुए उस बुत-ए-काफ़िर के लिए हम

डाला है गले इश्क़ का ज़ुन्नार न आया

दीवाना हूँ मैं हाल-ए-जुनूँ बे-सर-ओ-सामाँ

लो कर के मुझे हिज्र का बीमार न आया

ईमान दिल-ओ-जान तलक कर दिया क़ुर्बां

पर मोनिस-ओ-हमदम मिरा ग़म-ख़्वार न आया

ऐ बाद-ए-सबा तू मेरा अहवाल कर इज़हार

अफ़सोस कि वो महरम-ए-असरार न आया

मुश्ताक़ सदा हम तो हैं उस हुस्न-ए-अज़ल के

वो शोख़-नज़र सानी-ए-तलवार न आया

मीरान शाह जालंधरी
About the poet

मीरान शाह जालंधरी

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like