जानता हूँ, कि मिरे हाथ तो जल जायेंगे - मंजूर हाशमी

मंजूर हाशमीमंजूर हाशमी

4 min read · 12.4K reads

जानता हूँ, कि मिरे हाथ तो जल जायेंगे
राख में दफ़्न जो शोले हैं, निकल जायेंगे

ये जो इक तुम से तअल्लुक़ है, उसे तोड़ना मत
वरना इस लफ़्ज के मा’नी ही बदल जायेंगे

कोई आवाज़, इसी सम्त से फिर आयेगी
हम भी, फिर इसके तअक़्क़ुब[1] में निकल जायेंगे

फिर कोई चेहरा, अँधेरे में किरन की सूरत
फैलता जायेगा, और दीप से जल जायेंगे

लौट कर आने से पहले, कभी सोचा भी न था
हम किसी और सफ़र पर भी, निकल जायेंगे

डूबने वालों से, दरिया ने कहा था ‘आओ’
मेरे पानी से, सभी पार निकल जायेंगे

शाहराहें[2] तो, उसी शहर तलक जाती थीं
फिर भी डर था, कि कहीं और निकल जायेंगे

चन्द क़तरे भी, समन्दर में अगर ज़िन्दा है
बढ़ते-बढ़ते वही,तूफ़ान में ढल जायेंगे
मंजूर हाशमी
About the poet

मंजूर हाशमी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from मंजूर हाशमी

  1. बदन को ज़ख़्म करें ख़ाक को लबादा करें - मंजूर हाशमी

    बदन को ज़ख़्म करें ख़ाक को लबादा करेंजुनूँ की भूली हुई रस्म का इआदा करें

    12.4K reads
  2. फ़ौज की आख़िरी सफ़ हो जाऊँ - मंजूर हाशमी

    फ़ौज की आख़िरी सफ़ हो जाऊँऔर फिर उस की तरफ़ हो जाऊँ

    12.4K reads
  3. ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैं - मंजूर हाशमी

    ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैंतो दिल को आईना और आँख को तनवीर करते हैं

    12.4K reads
  4. किसी बहाने सही दिल लहू तो होना है - मंजूर हाशमी

    किसी बहाने सही दिल लहू तो होना हैइस इम्तिहाँ में मगर सुर्ख़-रू तो होना है

    12.4K reads
  5. कुछ ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद तो कर लेना था - मंजूर हाशमी

    कुछ ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद तो कर लेना थावो नहीं था तो उसे याद तो कर लेना था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like