ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैं - मंजूर हाशमी

मंजूर हाशमीमंजूर हाशमी

3 min read · 12.4K reads

ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैं
तो दिल को आईना और आँख को तनवीर करते हैं

नज़र के सामने जितना इलाक़ा है वो दिल का है
तो उस की बे-दिली के नाम ये जागीर करते हैं

हवा मिसमार भी कर दे अगर शहर-ए-तमन्ना को
फिर उस मलबे से कस्र-ए-आरज़ू तामीर करते हैं

हवाएँ पढ़ के अपने नाम के ख़त झूम जाती हैं
मोहब्बत से जो पत्तों पर शजर तहरीर करते हैं

हमारे लफ़्ज आइंदा ज़मानों से इबारत हैं
पढ़ा जाएगा कल जो आज वो तहरीर करते हैं
मंजूर हाशमी
About the poet

मंजूर हाशमी

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like