बदन को ज़ख़्म करें ख़ाक को लबादा करें - मंजूर हाशमी

मंजूर हाशमीमंजूर हाशमी

3 min read · 12.4K reads

बदन को ज़ख़्म करें ख़ाक को लबादा करें
जुनूँ की भूली हुई रस्म का इआदा करें

तमाम अगले ज़मानों को ये इजाज़त है
हमारे अहद-ए-गुज़िश्‍ता से इस्तिफ़ादा करें

उन्हें अगर मेरी वहशत को आज़माना है
ज़मीं को सख़्त करें दश्‍त को कुशादा करें

चलो लहू भी चरागों की नज़र कर देंगे
ये शर्त है कि वो फिर रौशनी ज़्यादा करें

सुना है सच्ची हो नियत तो राह खुलती है
चलो सफ़र न करें कम से कम इरादा करें
मंजूर हाशमी
About the poet

मंजूर हाशमी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from मंजूर हाशमी

  1. फ़ौज की आख़िरी सफ़ हो जाऊँ - मंजूर हाशमी

    फ़ौज की आख़िरी सफ़ हो जाऊँऔर फिर उस की तरफ़ हो जाऊँ

    12.4K reads
  2. ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैं - मंजूर हाशमी

    ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैंतो दिल को आईना और आँख को तनवीर करते हैं

    12.4K reads
  3. किसी बहाने सही दिल लहू तो होना है - मंजूर हाशमी

    किसी बहाने सही दिल लहू तो होना हैइस इम्तिहाँ में मगर सुर्ख़-रू तो होना है

    12.4K reads
  4. कुछ ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद तो कर लेना था - मंजूर हाशमी

    कुछ ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद तो कर लेना थावो नहीं था तो उसे याद तो कर लेना था

    12.4K reads
  5. न सुनती है न कहना चाहती है - मंजूर हाशमी

    न सुनती है न कहना चाहती हैहवा इक राज़ रहना चाहती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like