फ़ौज की आख़िरी सफ़ हो जाऊँ - मंजूर हाशमी

मंजूर हाशमीमंजूर हाशमी

2 min read · 12.4K reads

फ़ौज की आख़िरी सफ़ हो जाऊँ
और फिर उस की तरफ़ हो जाऊँ

तीर कोई हो कमाँ कोई हो
चाहते हैं के हदफ़ हो जाऊँ

इक ज़माना है हवाओं की तरफ
मैं चराग़ों की तरफ़ हो जाऊँ

अश्‍क इस आँख में आए न कभी
और टपके तो सदफ़ हो जाऊँ

अहद-ए-नौ का न सही गुज़राँ का
बाइस-ए-इज़-ओ-शरफ़ हो जाऊँ
मंजूर हाशमी
About the poet

मंजूर हाशमी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from मंजूर हाशमी

  1. बदन को ज़ख़्म करें ख़ाक को लबादा करें - मंजूर हाशमी

    बदन को ज़ख़्म करें ख़ाक को लबादा करेंजुनूँ की भूली हुई रस्म का इआदा करें

    12.4K reads
  2. ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैं - मंजूर हाशमी

    ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैंतो दिल को आईना और आँख को तनवीर करते हैं

    12.4K reads
  3. किसी बहाने सही दिल लहू तो होना है - मंजूर हाशमी

    किसी बहाने सही दिल लहू तो होना हैइस इम्तिहाँ में मगर सुर्ख़-रू तो होना है

    12.4K reads
  4. कुछ ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद तो कर लेना था - मंजूर हाशमी

    कुछ ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद तो कर लेना थावो नहीं था तो उसे याद तो कर लेना था

    12.4K reads
  5. न सुनती है न कहना चाहती है - मंजूर हाशमी

    न सुनती है न कहना चाहती हैहवा इक राज़ रहना चाहती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like