कुछ ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद तो कर लेना था - मंजूर हाशमी

मंजूर हाशमीमंजूर हाशमी

3 min read · 12.4K reads

कुछ ख़याल-ए-दिल-ए-नाशाद तो कर लेना था
वो नहीं था तो उसे याद तो कर लेना था

कुछ उड़ानों के लिए अपने परों को पहले
जुम्बिश ओ जस्त से आज़ाद तो कर लेना था

फिर ज़रा देखते तासीर किसे कहते हैं
दिल को भी शामिल-ए-फ़रियाद तो कर लेना था

कोई तामीर की सूरत भी निकल ही आती
पहले इस शहर को बर्बाद तो कर लेना था

क़ैस के बाद गज़ालाँ की तसल्ली के लिए
‘हाशमी’ दश्‍त को आबाद तो कर लेना था
मंजूर हाशमी
About the poet

मंजूर हाशमी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from मंजूर हाशमी

  1. बदन को ज़ख़्म करें ख़ाक को लबादा करें - मंजूर हाशमी

    बदन को ज़ख़्म करें ख़ाक को लबादा करेंजुनूँ की भूली हुई रस्म का इआदा करें

    12.4K reads
  2. फ़ौज की आख़िरी सफ़ हो जाऊँ - मंजूर हाशमी

    फ़ौज की आख़िरी सफ़ हो जाऊँऔर फिर उस की तरफ़ हो जाऊँ

    12.4K reads
  3. ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैं - मंजूर हाशमी

    ख़याल ओ शौक़ को जब हम तेरी तस्वीर करते हैंतो दिल को आईना और आँख को तनवीर करते हैं

    12.4K reads
  4. किसी बहाने सही दिल लहू तो होना है - मंजूर हाशमी

    किसी बहाने सही दिल लहू तो होना हैइस इम्तिहाँ में मगर सुर्ख़-रू तो होना है

    12.4K reads
  5. न सुनती है न कहना चाहती है - मंजूर हाशमी

    न सुनती है न कहना चाहती हैहवा इक राज़ रहना चाहती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like