जीने-मरने का आसरा हो जा

किरण यादवकिरण यादव

1 min read · 12.4K reads

जीने-मरने का आसरा हो जा

तू मिरे दर्द की दवा हो जा

मैं तिरी जुस्तुजू में निकली हूँ

इक मुसाफ़िर का रास्ता हो जा

या मिरा साथ दे मुसीबत में

या इसी वक़्त तू जुदा हो जा

है अगर रास्ते का इल्म तुझे

घर में मत बैठ रहनुमा हो जा

किसी कमज़ोर को सहारा दे

किसी मजबूर की सदा हो जा

तू अगर फ़र्ज़ है तो पूरा हो

तू अगर क़र्ज़ है अदा हो जा

मैं 'किरन' हूँ तिरी उमीदों की

इश्क़ में मेरे मुब्तला हो जा

किरण यादव
About the poet

किरण यादव

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like