बदलते हैं यहाँ मंज़र सफ़र के

किरण यादवकिरण यादव

1 min read · 12.4K reads

बदलते हैं यहाँ मंज़र सफ़र के

कहाँ होते हैं साथी उम्र-भर के

किसी के हिज्र से छुपते छुपाते

हम आख़िर हो गए दीवार-ओ-दर के

हवाएँ सहमी सहमी आ रही हैं

अजब हालात हैं कुछ अब तो घर के

कभी जो आप की बाँहों में गुज़रे

वो मौसम थे वफ़ा की रहगुज़र के

मिरी आँखों में सावन झूमते हैं

कभी देखो नज़ारे तुम इधर के

नहीं जचता है अब कोई नज़र में

'किरन' ने देखे वो जादू नज़र के

किरण यादव
About the poet

किरण यादव

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like