ख़ुदा का इशारा है दोनों तरफ़
दिलों ने पुकारा है दोनों तरफ़
जिधर देखिए रेत ही रेत है
नदी का किनारा है दोनों तरफ़
यहाँ चाहतें हैं वहाँ नफ़रतें
अजब ही नज़ारा है दोनों तरफ़
किसी को किसी से शिकायत नहीं
सभी कुछ गवारा है दोनों तरफ़
'किरन' प्रीत या रीत में इक चुनो
ये क्यों दिल तुम्हारा है दोनों तरफ़








