इश्क़ के रोग की दवा क्या है
जो न कर दे असर दुआ क्या है
उस ने औरों से सुन लिया होगा
मेरे बारे में जानता क्या है
दिल दुखाने लगीं जो दोनों का
ऐसी बातों से फ़ाएदा क्या है
तेरे दिल की तुझे ख़बर होगी
मेरे दिल में तिरे सिवा क्या है
सिर्फ़ इतना वो हम को बतला दें
हम से नाराज़गी भला क्या है








