ज़ुल्फ़-ए-दिलबर ले गई दिल घात से

इश्क़ औरंगाबादीइश्क़ औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

ज़ुल्फ़-ए-दिलबर ले गई दिल घात से

मैं तो बे-दिल हो रहा हूँ रात से

ऐ दिल-ए-बे-ताब ईता मत तड़प

जी ब-तंग आया है तेरे सात से

अब तो ऐ अब्र-ए-मिज़ा खुल जा शिताब

भीग गए हम अश्क की बरसात से

रश्क से मुझ अश्क-ए-ख़ूँ के देख लाल

रंग मेहंदी कें न उड़ जा हात से

सौ हलावत दिल मिरा पाता है इश्क़

लब-शकर की एक मीठी बात से

इश्क़ औरंगाबादी
About the poet

इश्क़ औरंगाबादी

उपनाम : 'इश्क़' मूल नाम : मिर्ज़ा जमालुल्लाह जन्म : औरंगाबाद, महाराष्ट्र

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like