ज़ाहिद नहीं मस्जिद से कम हुर्मत-ए-मय-ख़ाना

इश्क़ औरंगाबादीइश्क़ औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

ज़ाहिद नहीं मस्जिद से कम हुर्मत-ए-मय-ख़ाना

मस्तों की जमाअत में मेहराब है पैमाना

क्यूँ ज़ुल्फ़ तिरी उलझी रहती है ऐ जानाना

हाज़िर है दिल-ए-सद-चाक दरकार हो गर शाना

देखे जो तिरी सूरत हो जाए है दीवाना

है अक्स से तुझ रुख़ के आईना परी-ख़ाना

इस दिल का मिरे जलना रखता है वो कैफ़िय्यत

देखेगा जो परवाना हो जाएगा मस्ताना

इक नक़्द-ए-निगह पर 'इश्क़' बिकता है तो कर सौदा

दे बहर-ए-ख़रीदारी दीदार का बैआना

इश्क़ औरंगाबादी
About the poet

इश्क़ औरंगाबादी

उपनाम : 'इश्क़' मूल नाम : मिर्ज़ा जमालुल्लाह जन्म : औरंगाबाद, महाराष्ट्र

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like