इश्क़ की आग में अब शम्अ सा जल जाऊँगा

इश्क़ औरंगाबादीइश्क़ औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

इश्क़ की आग में अब शम्अ सा जल जाऊँगा

तुझ लगन बीच क़दम गाड़ न टल जाऊँगा

गर दम-ए-तेग़ से सौ बार कटेगी गर्दन

अपनी साबित-क़दमी सेते सँभल जाऊँगा

मैं वो जाँ-बाज़ ओ हवाला हूँ पतिंगे की तरह

शम्अ-रू तेरे उपर जान से जल जाऊँगा

शजर-ए-मोम सा हूँ आलम-ए-मौहूम के बीच

मेहरबाँ गर्म-निगाही से पिघल जाऊँगा

ख़ाक उड़ाता हुआ हस्ती के तईं दे बर्बाद

सर-ब-सहरा हूँ बगूले सा निकल जाऊँगा

तेरे कूचे की तरफ़ अज़्म किया हूँ जानाँ

आख़िरश यक दो क़दम सर से भी चल जाऊँगा

चश्म-ए-बद-मस्त को गर्दिश में जो लावे साक़ी

अभी दो जाम में सरशार हो चल जाऊँगा

'इश्क़' है बाल से बारीक सिरात-ए-महशर

या-'अली' कह के तभी उस पे सँभल जाऊँगा

इश्क़ औरंगाबादी
About the poet

इश्क़ औरंगाबादी

उपनाम : 'इश्क़' मूल नाम : मिर्ज़ा जमालुल्लाह जन्म : औरंगाबाद, महाराष्ट्र

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like