अगर गुल में प्यारे तिरी बू न होवे

इश्क़ औरंगाबादीइश्क़ औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

अगर गुल में प्यारे तिरी बू न होवे

वो मंज़ूर-ए-बुलबुल किसी रू न होवे

तिरे बिन तो फ़िरदौस मुझ को जहन्नम

क़यामत हो मुझ पर अगर तू न होवे

हो उस बज़्म में शम्अ कब रौनक़-अफ़ज़ा

जहाँ महफ़िल-अफ़रोज़ मह-रू न होवे

ये आईना ले जा के पत्थर से फोड़ूँ

परी का अगर दरमियाँ रू न होवे

महकती है ज़ुल्फ़-ए-सियह उस की हर रात

कहीं उस में 'इश्क़' इत्र-ए-शब्बू न होवे

इश्क़ औरंगाबादी
About the poet

इश्क़ औरंगाबादी

उपनाम : 'इश्क़' मूल नाम : मिर्ज़ा जमालुल्लाह जन्म : औरंगाबाद, महाराष्ट्र

View profile & all 40 Poems / Stories

More from इश्क़ औरंगाबादी

  1. आईना कभी क़ाबिल-ए-दीदार न होवे

    आईना कभी क़ाबिल-ए-दीदार न होवेगर ख़ाक के साथ उस को सरोकार न होवे

    12.4K reads
  2. पास-ए-आदाब तिरे हुस्न का करते करते

    पास-ए-आदाब तिरे हुस्न का करते करतेतुझ को देखा भी कभी हूँगा तो डरते डरते

    12.4K reads
  3. इश्क़ की आग में अब शम्अ सा जल जाऊँगा

    इश्क़ की आग में अब शम्अ सा जल जाऊँगातुझ लगन बीच क़दम गाड़ न टल जाऊँगा

    12.4K reads
  4. ज़ाहिद नहीं मस्जिद से कम हुर्मत-ए-मय-ख़ाना

    ज़ाहिद नहीं मस्जिद से कम हुर्मत-ए-मय-ख़ानामस्तों की जमाअत में मेहराब है पैमाना

    12.4K reads
  5. बला से ख़ल्क़ हो बे-दर्द इश्क़ क्या ग़म है

    बला से ख़ल्क़ हो बे-दर्द इश्क़ क्या ग़म हैजराहत-ए-दिल-ए-महज़ूँ का दर्द मरहम है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like