पास-ए-आदाब तिरे हुस्न का करते करते

इश्क़ औरंगाबादीइश्क़ औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

पास-ए-आदाब तिरे हुस्न का करते करते

तुझ को देखा भी कभी हूँगा तो डरते डरते

मुस्तइद हो के मिरे क़त्ल पे आया जल्लाद

में ने ये शेर पढ़ा दर्द से मरते मरते

बारे सद-शुक्र ख़ुदा का कि बर आई उम्मीद

आरज़ू आज की यक उम्र से करते करते

सर्द-महरों सेती पाला न पड़ा था सो पड़ा

हो गए सर्द दम-ए-सर्द के भरते भरते

मंज़िल-ए-इश्क़ न तय होवी ब-क़ौल-ए-'सौदा'

मिल गए ख़ाक में याँ पाँव के धरते धरते

इश्क़ औरंगाबादी
About the poet

इश्क़ औरंगाबादी

उपनाम : 'इश्क़' मूल नाम : मिर्ज़ा जमालुल्लाह जन्म : औरंगाबाद, महाराष्ट्र

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like