आईना कभी क़ाबिल-ए-दीदार न होवे

इश्क़ औरंगाबादीइश्क़ औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

आईना कभी क़ाबिल-ए-दीदार न होवे

गर ख़ाक के साथ उस को सरोकार न होवे

क्या ख़ाक कहो उस में तजल्ली हो नुमायाँ

ख़ुर्शीद का जो ज़र्रा परस्तार न होवे

गर मेहर न हो दाग़ के उल्फ़त की गवाही

मंज़ूर मिरे दर्द का तूमार न होवे

दिल ख़्वाब की ग़फ़लत से मबादा कहीं चौंके

ये फ़ित्ना-ए-ख़्वाबीदा ही बेदार न होवे

इश्क़ अहल-ए-वफ़ा बीच उसे क़द्र है क्या ख़ाक

वो दिल कि जो गर्द-ए-रह-ए-दिलदार न होवे

इश्क़ औरंगाबादी
About the poet

इश्क़ औरंगाबादी

उपनाम : 'इश्क़' मूल नाम : मिर्ज़ा जमालुल्लाह जन्म : औरंगाबाद, महाराष्ट्र

View profile & all 40 Poems / Stories

More from इश्क़ औरंगाबादी

  1. पास-ए-आदाब तिरे हुस्न का करते करते

    पास-ए-आदाब तिरे हुस्न का करते करतेतुझ को देखा भी कभी हूँगा तो डरते डरते

    12.4K reads
  2. इश्क़ की आग में अब शम्अ सा जल जाऊँगा

    इश्क़ की आग में अब शम्अ सा जल जाऊँगातुझ लगन बीच क़दम गाड़ न टल जाऊँगा

    12.4K reads
  3. अगर गुल में प्यारे तिरी बू न होवे

    अगर गुल में प्यारे तिरी बू न होवेवो मंज़ूर-ए-बुलबुल किसी रू न होवे

    12.4K reads
  4. ज़ाहिद नहीं मस्जिद से कम हुर्मत-ए-मय-ख़ाना

    ज़ाहिद नहीं मस्जिद से कम हुर्मत-ए-मय-ख़ानामस्तों की जमाअत में मेहराब है पैमाना

    12.4K reads
  5. बला से ख़ल्क़ हो बे-दर्द इश्क़ क्या ग़म है

    बला से ख़ल्क़ हो बे-दर्द इश्क़ क्या ग़म हैजराहत-ए-दिल-ए-महज़ूँ का दर्द मरहम है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like