सोज़-ए-दिल हर शब हमें अपना ही बतलाती है शम्अ

इश्क़ औरंगाबादीइश्क़ औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

सोज़-ए-दिल हर शब हमें अपना ही बतलाती है शम्अ

दिल का जलना हम दिखाते हैं तो जल जाती है शम्अ

ये धुआँ नीं दर्द से भरती है आहें जाँ-गुदाज़

किस नज़ाकत सात एक एक अश्क टपकाती है शम्अ

सर-सिते पाँव तलक ग़र्क़-ए-अरक़ बे-वज्ह नीं

बे-हिजाब उस शोला-रू को देख शरमाती है शम्अ

शोला-रू के देखने की याँ तलक मुश्ताक़ है

पाँव तक सर से लगा कर आँख बन जाती है शम्अ

'इश्क़' परवाने के मातम में वो अपने बाल खोल

सोज़-ए-दिल से आह क्या रोने में भर जाती है शम्अ

इश्क़ औरंगाबादी
About the poet

इश्क़ औरंगाबादी

उपनाम : 'इश्क़' मूल नाम : मिर्ज़ा जमालुल्लाह जन्म : औरंगाबाद, महाराष्ट्र

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like