ख़ातिर से ग़ुबार धो गए हम

इश्क़ औरंगाबादीइश्क़ औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

ख़ातिर से ग़ुबार धो गए हम

जितना कि हँसे थे रो गए हम

जब देखा निगाह-ए-महर से यार

जिऊँ ज़र्रा कुछ और हो गए हम

ग़फ़लत पे न होने पाए होश्यार

टुक आँख खुली कि सो गए हम

तुझ इश्क़ के सोज़ में सरापा

जिऊँ शम्-ए-गुदाज़ हो गए हम

इस बहर पे रो के मिस्ल-ए-नीसाँ

गो अपना निशाँ डुबो गए हम

ऐ इश्क़ ब-क़ौल-ए-'दर्द' सच है

कुछ लाए न थे कि खो गए हम

इश्क़ औरंगाबादी
About the poet

इश्क़ औरंगाबादी

उपनाम : 'इश्क़' मूल नाम : मिर्ज़ा जमालुल्लाह जन्म : औरंगाबाद, महाराष्ट्र

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like