हैराँ हैं देख तेरी सूरत को याँ तलक हम

इश्क़ औरंगाबादीइश्क़ औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

हैराँ हैं देख तेरी सूरत को याँ तलक हम

तस्वीर-साँ ऐ प्यारे मारे नहीं पलक हम

हों बारयाब क्यूँ-कर ख़ुर्शीद-रू तलक हम

ऐ काश उस की देखें जियूँ ज़र्रा इक झलक हम

ये फ़ाल-ए-आरज़ू है ऐसा न बीनो देखो

दिलबर के फिर भी होंगे वाबस्ता-ए-अलक हम

हर हाल में ग़रज़ 'इश्क़' दाद-ए-जुनूँ है देनी

सर फोड़ते फ़लक से होते अगर मलक हम

इश्क़ औरंगाबादी
About the poet

इश्क़ औरंगाबादी

उपनाम : 'इश्क़' मूल नाम : मिर्ज़ा जमालुल्लाह जन्म : औरंगाबाद, महाराष्ट्र

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like