बुलबुला फूटे पे हो जाता है आब

इश्क़ औरंगाबादीइश्क़ औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

बुलबुला फूटे पे हो जाता है आब

जान ओ जानाँ में है ये हस्ती हिजाब

क्या झलकते हैं दुर-ए-दंदाँ तिरे

ऐसी मोती में कहाँ है आब-ओ-ताब

हैगा नूरानी रुख़-ए-रौशन तिरा

रात को महताब दिन को आफ़्ताब

बे-तरह उस घर-बसे की याद में

अब तड़पता है दिल-ए-ख़ाना-ख़राब

शाद आँखों से किया है देख 'इश्क़'

अबरू-ए-जानाँ की बैत-ए-इंतिख़ाब

इश्क़ औरंगाबादी
About the poet

इश्क़ औरंगाबादी

उपनाम : 'इश्क़' मूल नाम : मिर्ज़ा जमालुल्लाह जन्म : औरंगाबाद, महाराष्ट्र

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like