बाग़-ए-जहाँ में सर्व सा गर्दन-कशीदा हूँ

इश्क़ औरंगाबादीइश्क़ औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

बाग़-ए-जहाँ में सर्व सा गर्दन-कशीदा हूँ

दामन तअल्लुक़ात से आलम के चीदा हूँ

इस क़ाफ़िला को नाला सुनाने का ज़ौक़ नीं

मिस्ल-ए-जरस के मैं न दहान-ए-दरीदा हूँ

नीं भूलने का मिस्ल-ए-जरस की फ़ुग़ाँ के तईं

नालाँ हूँ दिल अगरचे लब-ए-आर्मीदा हूँ

बिस्मिल हूँ दिल-फ़िगार हूँ और जाँ-ब-लब हूँ आह

सूरत अयाँ है नाले की हल्क़-ए-बुरीदा हूँ

रखता हूँ इस लिए दिल-ए-सोज़ाँ ओ चश्म-ए-तर

जिऊँ शम्अ दर्द-ए-दाग़ से इश्क़-आफ़्रीदा हूँ

इश्क़ औरंगाबादी
About the poet

इश्क़ औरंगाबादी

उपनाम : 'इश्क़' मूल नाम : मिर्ज़ा जमालुल्लाह जन्म : औरंगाबाद, महाराष्ट्र

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like