आशिक़ हुए हैं जब से हम ख़ुद से जा रहे हैं

इश्क़ औरंगाबादीइश्क़ औरंगाबादी

1 min read · 12.4K reads

आशिक़ हुए हैं जब से हम ख़ुद से जा रहे हैं

बे-दर्द नासेहों ने नाहक़ सता रहे हैं

फ़स्ल-ए-बहार में हम क्यूँ-कर न हों दिवाने

गुल चाक कर गरेबाँ धूमें मचा रहे हैं

फिर आवने का व'अदा तुम कर गए हो हम से

प्यारे तुम्हारी रह पर आँखें लगा रहे हैं

ऐ अब्र तू बरसता और ही तरफ़ चला जा

उमडे हैं ग़म के बादल सो हम थमा रहे हैं

दिल खोल टुक जो बरसें अर्ज़ ओ समा डुबावें

मिज़्गान-ए-तर के ज़ालिम वो अब्र छा रहे हैं

ये इश्क़ नीं है बर-अक्स जा देख ले चमन में

आ ख़ुश-नयन अदम से आँखें दिखा रहे हैं

इश्क़ औरंगाबादी
About the poet

इश्क़ औरंगाबादी

उपनाम : 'इश्क़' मूल नाम : मिर्ज़ा जमालुल्लाह जन्म : औरंगाबाद, महाराष्ट्र

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like