वगरना उँगलियों पर नाचता क्या - इरशाद खान सिकंदर

इरशाद ख़ान सिकन्दरइरशाद ख़ान सिकन्दर8 Sept 1982

6 min read · 12.4K reads

वगरना उँगलियों पर नाचता क्या
कोई चारा बचा था दूसरा क्या

हमारी जेब में पैसे नहीं हैं
सो, हम क्या और हमारी आस्था क्या

उसी के दम से साँसें चल रही हैं
मैं उससे हटके आखिर सोचता क्या

जवाबन वो,फफककर रो पड़ा क्यों
सवालन तेरी आँखों ने कहा क्या

हमारे दिल के सादा से वरक़ पर
लिखोगे तुम ही कोई वाकेआ क्या

तुम्हारा तज़्करा और वो भी खुद से
है कोई इससे बेहतर मशग़ला क्या

सफ़र के सौ पते बदले हैं लेकिन
कभी बदला है मंज़िल का पता क्या

मुक़ाबिल धूप जब आकर खड़ी हो
पलट जाता है साया, आपका क्या

करेगा क्या कोई लुकमान आकर
मरीज़े इश्क़ की है कुछ दवा क्या

हुए आबाद हम आवारगी में
ज़माने से हमारा वास्ता क्या

जिसे जाना था वो तो जा चुका है
तिरी इमदाद से अब फ़ायदा क्या

ग़ज़ल अच्छी लगे तो दाद दीजे
वगरना खाली-पीली वाह वा क्या

सुबूतों को मिटाया जा रहा है
है,गहरी नींद में अब मीडिया क्या

फ़क़त होती रहेगी गुफ्तगू ही
न होगा हल कभी ये मसअला क्या

अगर अपनी पे आयें तो “सिकंदर”
कोई हमसे बड़ा है सूरमा क्या
इरशाद ख़ान सिकन्दर
About the poet

इरशाद ख़ान सिकन्दर

View profile & all 25 Poems / Stories

More from इरशाद ख़ान सिकन्दर

  1. बन्द दरवाज़े खुले रूह में दाख़िल हुआ मैं - इरशाद खान सिकंदर

    बन्द दरवाज़े खुले रूह में दाख़िल हुआ मैंचन्द सज्दों से तिरी ज़ात में शामिल हुआ मैं

    12.4K reads
  2. ख़ामोशी की बर्फ़ पिघल भी सकती है - इरशाद खान सिकंदर

    ख़ामोशी की बर्फ़ पिघल भी सकती हैपल भर में तस्वीर बदल भी सकती है

    12.4K reads
  3. सर पे बादल की तरह घिर मेरे - इरशाद खान सिकंदर

    सर पे बादल की तरह घिर मेरेधूप हालात हुए फिर मेरे

    12.4K reads
  4. करम है, दायरा दिल का बढ़ा तो - इरशाद खान सिकंदर

    करम है, दायरा दिल का बढ़ा तोमुझे भी इश्क़ ने आकर छुआ तो

    12.4K reads
  5. फ़र्ज़ के बंधन में हर लम्हा बँधा रहता हूँ मैं - इरशाद खान सिकंदर

    फ़र्ज़ के बंधन में हर लम्हा बधा रहता हूँ मैंमैं हूँ दरवाज़ा मुहब्बत का खुला रहता हूँ मैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like