सर पे बादल की तरह घिर मेरे - इरशाद खान सिकंदर

इरशाद ख़ान सिकन्दरइरशाद ख़ान सिकन्दर8 Sept 1982

3 min read · 12.4K reads

सर पे बादल की तरह घिर मेरे
धूप हालात हुए फिर मेरे

मेरे महबूब गले से लग जा
आके क़दमों पे न यूँ गिर मेरे

रात गुज़रे तो सफ़र पर निकलें
मुझमें सोये हैं मुसाफ़िर मेरे

दिल में झाँके ये किसे फ़ुर्सत है
ज़ख्म ग़ायब हैं बज़ाहिर मेरे

एक दिन फूट के बस रोया था
धुल गये सारे अनासिर मेरे

उसकी आँखों में नहीं देखता मैं
ख़्वाब हो जाते हैं ज़ाहिर मेरे

मुझको ईमां की तरफ़ लाए हैं
कुफ़्र बकते हुए काफ़िर मेरे
इरशाद ख़ान सिकन्दर
About the poet

इरशाद ख़ान सिकन्दर

View profile & all 25 Poems / Stories

More from इरशाद ख़ान सिकन्दर

  1. बन्द दरवाज़े खुले रूह में दाख़िल हुआ मैं - इरशाद खान सिकंदर

    बन्द दरवाज़े खुले रूह में दाख़िल हुआ मैंचन्द सज्दों से तिरी ज़ात में शामिल हुआ मैं

    12.4K reads
  2. ख़ामोशी की बर्फ़ पिघल भी सकती है - इरशाद खान सिकंदर

    ख़ामोशी की बर्फ़ पिघल भी सकती हैपल भर में तस्वीर बदल भी सकती है

    12.4K reads
  3. करम है, दायरा दिल का बढ़ा तो - इरशाद खान सिकंदर

    करम है, दायरा दिल का बढ़ा तोमुझे भी इश्क़ ने आकर छुआ तो

    12.4K reads
  4. वगरना उँगलियों पर नाचता क्या - इरशाद खान सिकंदर

    वगरना उँगलियों पर नाचता क्याकोई चारा बचा था दूसरा क्या

    12.4K reads
  5. फ़र्ज़ के बंधन में हर लम्हा बँधा रहता हूँ मैं - इरशाद खान सिकंदर

    फ़र्ज़ के बंधन में हर लम्हा बधा रहता हूँ मैंमैं हूँ दरवाज़ा मुहब्बत का खुला रहता हूँ मैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like