फ़र्ज़ के बंधन में हर लम्हा बँधा रहता हूँ मैं - इरशाद खान सिकंदर

इरशाद ख़ान सिकन्दरइरशाद ख़ान सिकन्दर8 Sept 1982

5 min read · 12.4K reads

फ़र्ज़ के बंधन में हर लम्हा बधा रहता हूँ मैं
मैं हूँ दरवाज़ा मुहब्बत का खुला रहता हूँ मैं

नाम लेकर तेरा, मेरा लोग उड़ाते हैं मज़ाक़
इस बहाने ही सही तुझसे जुड़ा रहता हूँ मैं

जानता हूँ लौटना मुमकिन नहीं तेरा, मगर
आज भी उस रहगुज़र को देखता रहता हूँ मैं

दोस्तों से मिलना-जुलना हो गया कम इन दिनों
तेरी यादें ओढ़कर घर में पड़ा रहता हूँ मैं

मेरे चारो सिम्त हैं सब लोग कीचड़ में सने
देखना है दूध का कब तक धुला रहता हूँ मैं

भूल जाना गलतियाँ मेरी बड़प्पन है तिरा
और मेरा बचपना, ज़िद पर अड़ा रहता हूँ मैं

आंसुओं से रिश्ता मेरा जोड़ते रहते हो तुम
ख़्वाब ऐसा रफ़्ता-रफ़्ता टूटता रहता हूँ मै

फूल सी महकी ग़ज़ल मिसरे चराग़ाँ कर उठे
ज़ख्म-ए-दिल सा शायरी में भी हरा रहता हूँ मैं

मैं भी अपने घर की शायद फालतू सी चीज़ हूँ
कोई सुनता ही नहीं पर बोलता रहता हूँ मैं
इरशाद ख़ान सिकन्दर
About the poet

इरशाद ख़ान सिकन्दर

View profile & all 25 Poems / Stories

More from इरशाद ख़ान सिकन्दर

  1. बन्द दरवाज़े खुले रूह में दाख़िल हुआ मैं - इरशाद खान सिकंदर

    बन्द दरवाज़े खुले रूह में दाख़िल हुआ मैंचन्द सज्दों से तिरी ज़ात में शामिल हुआ मैं

    12.4K reads
  2. ख़ामोशी की बर्फ़ पिघल भी सकती है - इरशाद खान सिकंदर

    ख़ामोशी की बर्फ़ पिघल भी सकती हैपल भर में तस्वीर बदल भी सकती है

    12.4K reads
  3. सर पे बादल की तरह घिर मेरे - इरशाद खान सिकंदर

    सर पे बादल की तरह घिर मेरेधूप हालात हुए फिर मेरे

    12.4K reads
  4. करम है, दायरा दिल का बढ़ा तो - इरशाद खान सिकंदर

    करम है, दायरा दिल का बढ़ा तोमुझे भी इश्क़ ने आकर छुआ तो

    12.4K reads
  5. वगरना उँगलियों पर नाचता क्या - इरशाद खान सिकंदर

    वगरना उँगलियों पर नाचता क्याकोई चारा बचा था दूसरा क्या

    12.4K reads