करम है, दायरा दिल का बढ़ा तो - इरशाद खान सिकंदर

इरशाद ख़ान सिकन्दरइरशाद ख़ान सिकन्दर8 Sept 1982

6 min read · 12.4K reads

करम है, दायरा दिल का बढ़ा तो
मुझे भी इश्क़ ने आकर छुआ तो

मिरे अल्लाह मैं तो खुश हूँ लेकिन
कोई मेहमान घर पर आ गया तो ?

तुम्हारी हेकड़ी भी देख लेंगे
करो तुम ज़िंदगी का सामना तो

मियाँ अंजाम अबके सोच लेना
हमारे सर पे फोड़ा ठीकरा तो !

न मेले जा सका इस ख़ौफ़ से मैं
मिरा बच्चा खिलौना माँगता तो ?

तख़य्युल के वरक़ पलटो सँभलकर
हुआ गर ज़ख्मे-दिल फिर से हरा तो ?

चलो आदाबे-ग़म भी सीख ही लें
अगर खुशियों ने धोका दे दिया तो ?

हरे पत्तों से तुम धोका न खाना
शजर अंदर से निकला खोखला तो ?

अभी ये शाम को क्या हो गया है
अभी मैं दिन में था अच्छा-भला तो

ये तय कर लो अभी ही क्या करेंगे
हमारे बीच आया तीसरा तो ?

हुई थी एक बस परवीन शाकिर
नदारद है ग़ज़ल से शायरा तो

कहाँ से बाज़ुओं में लाऊँ ताक़त
मैं अपना नाम रख लूँ सूरमा तो

तुम्हें देखा सो क्यों कुछ और देखूँ
मज़ा हो जाय पल में किरकिरा तो

उखड़ जायेंगे ग़म के पाँव फ़ौरन
तबीयत से तू पल भर मुस्कुरा तो

मगर हस्सास दिल है तू “सिकंदर”
ज़रा लहजा है तेरा खुरदुरा तो
इरशाद ख़ान सिकन्दर
About the poet

इरशाद ख़ान सिकन्दर

View profile & all 25 Poems / Stories

More from इरशाद ख़ान सिकन्दर

  1. बन्द दरवाज़े खुले रूह में दाख़िल हुआ मैं - इरशाद खान सिकंदर

    बन्द दरवाज़े खुले रूह में दाख़िल हुआ मैंचन्द सज्दों से तिरी ज़ात में शामिल हुआ मैं

    12.4K reads
  2. ख़ामोशी की बर्फ़ पिघल भी सकती है - इरशाद खान सिकंदर

    ख़ामोशी की बर्फ़ पिघल भी सकती हैपल भर में तस्वीर बदल भी सकती है

    12.4K reads
  3. सर पे बादल की तरह घिर मेरे - इरशाद खान सिकंदर

    सर पे बादल की तरह घिर मेरेधूप हालात हुए फिर मेरे

    12.4K reads
  4. वगरना उँगलियों पर नाचता क्या - इरशाद खान सिकंदर

    वगरना उँगलियों पर नाचता क्याकोई चारा बचा था दूसरा क्या

    12.4K reads
  5. फ़र्ज़ के बंधन में हर लम्हा बँधा रहता हूँ मैं - इरशाद खान सिकंदर

    फ़र्ज़ के बंधन में हर लम्हा बधा रहता हूँ मैंमैं हूँ दरवाज़ा मुहब्बत का खुला रहता हूँ मैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like