बन्द दरवाज़े खुले रूह में दाख़िल हुआ मैं - इरशाद खान सिकंदर

इरशाद ख़ान सिकन्दरइरशाद ख़ान सिकन्दर8 Sept 1982

4 min read · 12.4K reads

बन्द दरवाज़े खुले रूह में दाख़िल हुआ मैं
चन्द सज्दों से तिरी ज़ात में शामिल हुआ मैं

खींच लायी है मुहब्बत तिरे दर पर मुझको
इतनी आसानी से वर्ना किसे हासिल हुआ मैं

मुद्दतों आँखें वज़ू करती रहीं अश्कों से
तब कहीं जाके तिरी दीद के क़ाबिल हुआ मैं

जब तिरे पाँव की आहट मिरी जानिब आई
सर से पा तक मुझे उस वक़्त लगा दिल हुआ मैं

जब मैं आया था जहाँ में तो बहुत आलिम था
जितनी तालीम मिली उतना ही जाहिल हुआ मैं

फूल से ज़ख़्म की ख़ुशबू से मुअत्तर ग़ज़लें
लुत्फ़ देने लगीं और दर्द से ग़ाफ़िल हुआ मैं

मोजिज़े इश्क़ दिखाता है ’सिकंदर’ साहब
चोट तो उसको लगी देखिये चोटिल हुआ मैं
इरशाद ख़ान सिकन्दर
About the poet

इरशाद ख़ान सिकन्दर

View profile & all 25 Poems / Stories

More from इरशाद ख़ान सिकन्दर

  1. ख़ामोशी की बर्फ़ पिघल भी सकती है - इरशाद खान सिकंदर

    ख़ामोशी की बर्फ़ पिघल भी सकती हैपल भर में तस्वीर बदल भी सकती है

    12.4K reads
  2. सर पे बादल की तरह घिर मेरे - इरशाद खान सिकंदर

    सर पे बादल की तरह घिर मेरेधूप हालात हुए फिर मेरे

    12.4K reads
  3. करम है, दायरा दिल का बढ़ा तो - इरशाद खान सिकंदर

    करम है, दायरा दिल का बढ़ा तोमुझे भी इश्क़ ने आकर छुआ तो

    12.4K reads
  4. वगरना उँगलियों पर नाचता क्या - इरशाद खान सिकंदर

    वगरना उँगलियों पर नाचता क्याकोई चारा बचा था दूसरा क्या

    12.4K reads
  5. फ़र्ज़ के बंधन में हर लम्हा बँधा रहता हूँ मैं - इरशाद खान सिकंदर

    फ़र्ज़ के बंधन में हर लम्हा बधा रहता हूँ मैंमैं हूँ दरवाज़ा मुहब्बत का खुला रहता हूँ मैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like