न पूछ इश्क़ के सदमें उठाए हैं क्या क्या - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ीग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

4 min read · 12.4K reads

न पूछ इश्क़ के सदमें उठाए हैं क्या क्या
शब-ए-फ़िराक़ में हम तिलमिलाए हैं क्या क्या

ज़रा तू देख तो सन्ना-ए-दस्त-ए-क़ुदरत ने
तिलिस्म-ए-ख़ाक से नक़्शे उठाए हैं क्या क्या

मैं उस के हुस्न के आलम की क्या करूँ तारीफ़
न पूछ मुझ से के आलम दिखाए हैं क्या क्या

ज़रा तो देख तू घर से निकल के ऐ बे-महर
के देखने को तेरे लोग आए हैं क्या क्या

कोई पटकता है सर कोई जान खोता है
तेरे ख़िराम ने फ़ित्ने उठाए हैं क्या क्या

ज़रा तू आन के आब-ए-रवाँ की सैर तो कर
हमारी चश्म ने चश्मे बहाए हैं क्या क्या

निगाह-ए-ग़ौर से टुक ‘मुसहफ़ी’ की जानिब देख
जिगर पे उस ने तेरे ज़ख़्म खाए हैं क्या क्या
ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी
About the poet

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

  1. अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलता - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलताआँऊ तो कहीं तेरा ठिकाना नहीं मिलता

    12.4K reads
  2. दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिएपर बात को भी मेरी ज़रा मान लीजिए

    12.4K reads
  3. दिल चुराना ये काम है तेरा - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चुराना ये काम है तेराले गया है तो नाम है तेरा

    12.4K reads
  4. दिल को ये इज़ितरार कैसा है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल को ये इज़ितरार कैसा हैदेखियों बे-क़रार कैसा है

    12.4K reads
  5. ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइएमैं गालियाँ भी आप की खाईं अब आइए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like