दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ीग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

4 min read · 12.4K reads

दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिए
पर बात को भी मेरी ज़रा मान लीजिए

मरिए तड़प तड़प के दिला क्या ज़रूर है
सर पर किसी की तेग़ का एहसान लीजिए

आता है जी में चादर-ए-अब्र-ए-बहार को
ऐसी हवा में सर पे ज़रा तान लीजिए

मैं भी तो दोस्त-द़ार हूँ मेरी जाँ
मेरे भी हाथ से तो कभू पान लीजिए

कीजिए हम को भी ऐ दिल रवा नहीं
यूँ आप ही आप लज़्ज़त-ए-पैकान लीजिए

इस अपनी तंग चोली पे टुक रहम कीजिए जान
ख़मियाज़ा इस तरह से न हर आन लीजिए

गर क़ग्र-ए-कुश्तगाँ पे तुम आए हो तो मियाँ
अपने शहीद-ए-नाज़ को पहचान लीजिए

बोसे का जो तुम्हारे गुनह-गार हो मियाँ
लाज़िम है उस से बोसा ही तावान लीजिए

वहशत के दिन फिर आए है इस नौ-बहार में
ऐ चाक-ए-जैब फिर रह-ए-दामान लीजिए

मुश्किल नहीं है यार का फिर मिलना ‘मुसहफ़ी’
मरने की अपने जी अगर ठान लीजिए
ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी
About the poet

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

  1. अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलता - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलताआँऊ तो कहीं तेरा ठिकाना नहीं मिलता

    12.4K reads
  2. दिल चुराना ये काम है तेरा - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चुराना ये काम है तेराले गया है तो नाम है तेरा

    12.4K reads
  3. दिल को ये इज़ितरार कैसा है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल को ये इज़ितरार कैसा हैदेखियों बे-क़रार कैसा है

    12.4K reads
  4. ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइएमैं गालियाँ भी आप की खाईं अब आइए

    12.4K reads
  5. हर-चंद के बात अपनी कब लुत्फ़ से खाली है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    हर-चंद के बात अपनी कब लुत्फ़ से खाली हैपर यार न समझें तो ये बात निराली है

    12.4K reads