ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ीग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

4 min read · 12.4K reads

ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइए
मैं गालियाँ भी आप की खाईं अब आइए

रफ़्तार को जो फ़ित्ना उठा था सो हो चुका
अब बैठे बैठे और कोई फ़ितना उठाइए

मेरा तो क्या दहन है जो बोसे का लूँ मैं नाम
गाली भी मुझ को दीजिए तो गोया जलाइए

बोला किसी से मैं भी तो क्या कुछ ग़ज़ब हुआ
इतनी सी बात का न बतंगड़ बनाइए

ऐसा न हो के जाए शिताबी से दम निकल
चाक-ए-जिगर से पहले मेरा मुँह सिलाइए

रक्खा जो इक शहीद की तुर्बत पे उस ने पाँव
आई सदा ये वाँ से के दामन उठाइए

बिकते हैं तेरे नाम से हम ऐ कमंद-ए-ज़ुल्फ
तुझ को भी छोड़ दीजिए तो किस के कहाइए

उस की गली न मकतब-ए-तिफ़लाँ है ‘मुसहफ़ी’
ता चंद जाइए सहर और शाम आइए
ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी
About the poet

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

  1. अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलता - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलताआँऊ तो कहीं तेरा ठिकाना नहीं मिलता

    12.4K reads
  2. दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिएपर बात को भी मेरी ज़रा मान लीजिए

    12.4K reads
  3. दिल चुराना ये काम है तेरा - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चुराना ये काम है तेराले गया है तो नाम है तेरा

    12.4K reads
  4. दिल को ये इज़ितरार कैसा है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल को ये इज़ितरार कैसा हैदेखियों बे-क़रार कैसा है

    12.4K reads
  5. हर-चंद के बात अपनी कब लुत्फ़ से खाली है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    हर-चंद के बात अपनी कब लुत्फ़ से खाली हैपर यार न समझें तो ये बात निराली है

    12.4K reads