अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलता - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ीग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

4 min read · 12.4K reads

अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलता
आँऊ तो कहीं तेरा ठिकाना नहीं मिलता

मिलना जो मेरा छोड़ दिया तू ने तो मुझ से
ख़ातिर से तेरी सारा ज़माना नहीं मिलता

आवे तो बहाने से चला शब मेरे घर को
ऐसा कोई क्या तुझ को बहाना नहीं मिलता

क्या फाएदा गर हिर्स करे ज़र की तू नादाँ
कुछ हिर्स से क़ारूँ का ख़ज़ाना नहीं मिलता

भूले से भी उस ने न कहा यूँ मेरे हक़ में
क्या हो गया जो अब वो दिवाना नहीं मिलता

फिर बैठने का मुझ को मज़ा ही नहीं उठता
जब तक के तेरे शाने से शाना नहीं मिलता

ऐ ‘मुसहफ़ी’ उस्ताद-ए-फ़न-रेख़्ता-गोई
तुझ सा कोई आलम को मैं छाना नहीं मिलता
ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी
About the poet

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

  1. दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिएपर बात को भी मेरी ज़रा मान लीजिए

    12.4K reads
  2. दिल चुराना ये काम है तेरा - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चुराना ये काम है तेराले गया है तो नाम है तेरा

    12.4K reads
  3. दिल को ये इज़ितरार कैसा है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल को ये इज़ितरार कैसा हैदेखियों बे-क़रार कैसा है

    12.4K reads
  4. ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइएमैं गालियाँ भी आप की खाईं अब आइए

    12.4K reads
  5. हर-चंद के बात अपनी कब लुत्फ़ से खाली है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    हर-चंद के बात अपनी कब लुत्फ़ से खाली हैपर यार न समझें तो ये बात निराली है

    12.4K reads