दिल चुराना ये काम है तेरा - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ीग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

3 min read · 12.4K reads

दिल चुराना ये काम है तेरा
ले गया है तो नाम है तेरा

है कयामत बपा के जलवे में
क़ामत-ए-ख़ुश-ख़िराम है तेरा

जिस ने आलम किया है ज़ेर-ओ-ज़बर
ये ख़त-ए-मुश्क-फ़ाम है तेरा

दीद करने का चाहिएँ आँखें
हर तरफ़ जलवा आम है तेरा

किस का ये ख़ूँ किए तू आता है
दामन अफ़शाँ तमाम है तेरा

हो न हो तू हमारी मजलिस में
तजि़्करा सुब्ह ओ शाम है तेरा

तेग़-ए-अबरो हमे भी दे इक ज़ख़्म
सर पे आलम के दाम है तेरा

तू जो कहता है ‘मुसहफ़ी’ इधर आ
‘मुसहफ़ी क्या गुलाम है तेरा
ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी
About the poet

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

  1. अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलता - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलताआँऊ तो कहीं तेरा ठिकाना नहीं मिलता

    12.4K reads
  2. दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिएपर बात को भी मेरी ज़रा मान लीजिए

    12.4K reads
  3. दिल को ये इज़ितरार कैसा है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल को ये इज़ितरार कैसा हैदेखियों बे-क़रार कैसा है

    12.4K reads
  4. ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइएमैं गालियाँ भी आप की खाईं अब आइए

    12.4K reads
  5. हर-चंद के बात अपनी कब लुत्फ़ से खाली है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    हर-चंद के बात अपनी कब लुत्फ़ से खाली हैपर यार न समझें तो ये बात निराली है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like