दिल को ये इज़ितरार कैसा है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ीग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

2 min read · 12.4K reads

दिल को ये इज़ितरार कैसा है
देखियों बे-क़रार कैसा है

एक बोसा भी दें नहीं सकता
मुझ को प्यारे तू यार कैसा है

कुश्ता-ए-तेग़-ए-नाज़ क्या जाने
ख़ंजर-ए-आब-दार कैसा है

हर घड़ी गालियाँ ही देते हो
जान मेरी ये प्यार कैसा है

मय नहीं पी क्यूँ छुपाते हो
अंखड़ियों में ख़ुमार कैसा है

और तो हैं ही ये तो कह बारे
‘मुसहफ़ी’ दोस्त-दार कैसा है
ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी
About the poet

ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

View profile & all 32 Poems / Stories

More from ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

  1. अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलता - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    अव्वल तो तेरे कूचे में आना नहीं मिलताआँऊ तो कहीं तेरा ठिकाना नहीं मिलता

    12.4K reads
  2. दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चीज़ क्या है चाहिए तो जान लीजिएपर बात को भी मेरी ज़रा मान लीजिए

    12.4K reads
  3. दिल चुराना ये काम है तेरा - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    दिल चुराना ये काम है तेराले गया है तो नाम है तेरा

    12.4K reads
  4. ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइए - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    ग़ुस्से को जाने दीजिए न तेवरी चढ़ाइएमैं गालियाँ भी आप की खाईं अब आइए

    12.4K reads
  5. हर-चंद के बात अपनी कब लुत्फ़ से खाली है - ग़ुलाम हमदानी मुसहफ़ी

    हर-चंद के बात अपनी कब लुत्फ़ से खाली हैपर यार न समझें तो ये बात निराली है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like