गुले-गुलज़ार होकर सो रहा है - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

 गुले-गुलज़ार होकर सो रहा है
बड़ा बदका र होकर सो रहा है

 किसी को नींद के लाले पड़े हैं
कोई पुरख़ा र होकर सो रहा है

 वहाँ पर पासबा नी लुट रही है
सिपहसाला र होकर सो रहा है?

ज़मीं का हश्र देखा और तब से
फ़लक़ बीमार होकर सो रहा है

इधर मैं इश्क़ होकर जग रहा हूँ
उधर वो प्या र होकर सो रहा है

अलहदा बात कह दी यार तुमने
कि वो सरकार होकर सो रहा है

अरे बे-शर्म, बे-गैरत, अरे..उठ!
अबे..!इज़हार होकर सो रहा है?

यहाँ इस पार मैं भी सो रहा, वो
वहाँ उस पार होकर सो रहा है
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like