मेरे साहिब-जनाब की खुशबू - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

2 min read · 12.4K reads

 

आ रही बे- हिसाब की ख़ुशबू
मेरे साहिब- जनाब की ख़ुशबू
 
उनकी ख़ुशबू के सामने फीकी
गुल- हज़ारा गुलाब की ख़ुशबू
 
उनके छूने से , सुर महकते हैं
गूँज उठती , रबाब की ख़ुशबू
 
सारी दुनिया के इत्र एक तरफ़
और इक उनके बाब की ख़ुशबू
 
हुस्ने-शादाब, मैं न होती दीप
वो न होते, शबाब की खुशबू
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories