था करम आपका मोहल्ले में - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

2 min read · 12.4K reads

 

था करम आपका मोहल्ले में
मैं नहीं चल सका मोहल्ले में
 
जो ज़रुरत थी, वो ज़रुरत है
और सब हो गया मोहल्ले में
 
आपने, मैंने और हम सब ने
कुछ बदलने दिया मोहल्ले में
 
इस मोहल्ले में भी मोहल्ले हैं?
आपने क्या किया मोहल्ले में?
 
शक्ल उतरी है, लड़खड़ाते हो
यार क्या खा लिया मोहल्ले में?
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories