रोज़ के रोज़ बरगलाता है - दीपक शर्मा दीप

दीपक शर्मा दीपदीपक शर्मा दीप13 Sept 1989

3 min read · 12.4K reads

 
रोज़ के रोज़ बरगलाता है
नाम अपना ख़ुदा बताता है

कौन उससे बड़ा फ़रेबी है?
बात बे- बात तिलमिलाता है

आईना सामने न रखिएगा
ख़ौफ़ कोई, उसे सताता है

आपकी चोट मेरे जैसी है?
ख़ैर...दोनों का एक दाता है

जानता हूँ कि कुफ़्र बोलेगा
पर बड़े प्यार से बुलाता है I

एक अच्छी ये बात है उसमें
भूलता है, तो भूल जाता है

दिन-उजाले में हम तवायफ़ हैं
रात होते ही चला आता है

वाह-वाही, हुआँ- हुआँ जैसी
आपके कुछ समझ में आता है?

एक पागल है ‘दीप’ कहता है
अर्श- वाला भी घूस खाता है
दीपक शर्मा दीप
About the poet

दीपक शर्मा दीप

View profile & all 102 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उंगलियांसुबह सुबह स्कूल जाते एक बच्चे के साथ हैंदादी बनकर— प्रताप सोमवंशीपांवभले ही खड़ी हो पूरी देह इन परपूजने के बहुतेरे प्रतीक जुड़े हों पांवों के साथ— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानादादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याय