आपका मामला नहीं छूटा
ओ हमारा गला नहीं छूटा
ईंट- पत्थर तलक से रगड़ा है
इस क़दर था जला नहीं छूटा
आपके ज़हन में तहे-तह है
मैल, काफ़ी मला नहीं छूटा
छूट जाने को क्या नहीं छूटा
सिर्फ़ ये मशग़ला, नहीं छूटा
कैसे- कैसे तो छूट निकले दीप
और अच्छा भला नहीं छूटा

हल्का- हल्का, गहरा- गहरा, गाढ़ा- गाढ़ा उतरा हैचाँद हथेली पर उतरा तो पारा-पारा उतरा है
था करम आपका मोहल्ले मेंमैं नहीं चल सका मोहल्ले में
आ रही बे- हिसाब की ख़ुशबूमेरे साहिब- जनाब की ख़ुशबू
रोज़ के रोज़ बरगलाता हैनाम अपना ख़ुदा बताता है
ज़िन्दगी ख़राब हो गईऔर बे- हिसाब हो गई I