सूत्र

ध्यान सिंहध्यान सिंह

1 min read · 12.4K reads

खूँख़ार जानवर को

मारने से पहले

किसी मचान

किसी टीले पर छुपकर

अँधेरे में

आँखें खोलकर

एकटक देखते

कहीं कंधा सटाकर

कहीं घुटना लगाकर

या

किसी साथी शिकारी

के भरोसे पर

एक भय के साये में रहकर

चोरी ही

घात लगानी पड़ती है

खूँख़ार जानवर को ख़त्म करने के लिए।

ध्यान सिंह
About the poet

ध्यान सिंह

डोगरी के वरिष्ठ कवि-लेखक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like