जेबें

ध्यान सिंहध्यान सिंह

1 min read · 12.4K reads

मेरी जेबों में

अक्सर हवा रहती है

इन्हें टटोलूँ

तो हवा कम लगने लगती है

शायद इनके कोनों में छुप जाती है

मेरे हाथों को शर्मिंदा होकर

खोटे पैसे की तरह वापस लौटना पड़ता है

मेरा अभावग्रस्त

प्यासा मन

बहलाए नहीं बहलता

मैं उस दर्जी की निंदा करता हूँ

जिसने यह जेबें बनाई हैं।

ध्यान सिंह
About the poet

ध्यान सिंह

डोगरी के वरिष्ठ कवि-लेखक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like