मेरा यह जीवन

ध्यान सिंहध्यान सिंह

1 min read · 12.4K reads

पाताल से गहरा

अंबर से ऊँचा

पानी से तरल

हवा से गतिशील

लौ से हल्का

सोच से भी अधिक आह्लादित

भावों का चिंतन

चिंता और चेतन

उलटा या सीधा

मेरा यह जीवन

तैंता ही तैंता*।

*तैंता : विशेष/चुनिंदा/दुर्लभ/विलक्षण

ध्यान सिंह
About the poet

ध्यान सिंह

डोगरी के वरिष्ठ कवि-लेखक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like