मशालची

ध्यान सिंहध्यान सिंह

1 min read · 12.4K reads

पैरों में उसके अँधेरा ही रहता

पर वह सतत अँधेरे को मथता

बलती आग उठाकर

आगे-आगे चलता

अँधेरे में

रोशनी करता

उबड़-खाबड़ में

मार्ग प्रशस्त करता

भेद बताता

अनुगामियों से संधान करवाता

जो साथी गिरे तो कहर बरपाता

ज़रूरत पड़ने पर

आग बरसाता

दुश्मन को मार गिराता

भले सिर पर अपने धुआँ उठाता

मगर लौ ही तलाशता

लौ ही चाहता...

ध्यान सिंह
About the poet

ध्यान सिंह

डोगरी के वरिष्ठ कवि-लेखक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।

View profile & all 11 Poems / Stories