माघ की रात का
'सब-ज़ीरो' जाड़ा...
रेल के कोयला-ढुलाई के डब्बे में
मिले दो शव,
जाड़े में ठिठुर मरे
कोयला चोरों के!
ख़बर तो बड़ी दहलाने वाली!
बाढ़ ने जिन्हें कर दिया बे-घर
उनके शिविरों में
सूखा चिवड़ा बाँटती
समाज-कल्याण-संघ की महिला-नेता
अचानक नज़र पड़ी
अपनी हथेली पर ही एक बड़ा गला घाव!
अब बाट जोहने का वक़्त ही रहा कहाँ
प्रेस के फ़ोटोग्राफ़र की!








