शब्द
मरते नहीं, रहते हैं मौजूद
वे लौटते हैं उसी तरह
उतनी ही ऊँची आवाज़ में
घृणा हो या प्यार
तर्क हो या कुतर्क
आस्था हो या आडंबर
वे लौटते हैं अपने और सुगठित रूप में
हर उस जगह
जहाँ-जहाँ से जिस-जिस तरह के
शब्दों का हुआ था प्रयोग
शब्द बख़्शते नहीं
न ख़ुद को और न पीढ़ियों को








