यीशु

प्रताप सोमवंशीप्रताप सोमवंशी20 Sept 1968

1 min read · 13.1K reads

रोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहे
क्योंकि उनके आका के पास
चुक गए थे शब्द और तर्क
तुमपर कोड़े बरसाए
तुम्हारे धैर्य ने असहनीय दर्द जो दिया था उन्हें
कांटों का ताज पहनाया
तुम्हारा तेज़ उनकी बादशाहत से
बड़ा जो हो गया था
अपना शव अपने कांधे पर
ढोने को अभिशप्त सैनिकों ने
तुम्हें सलीब पर लटकाया
और पापी कहा
और तुमने उनका पाप अपने माथे ले लिया
तुम्हे मुक्ति मिली
उन्हें अंतहीन कैद


~प्रताप सोमवंशी
प्रताप सोमवंशी
About the poet

प्रताप सोमवंशी

#PratapSomvanshi अपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखना अपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना परिचय. जन्म : 2 नवंबर 1968.

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like