बोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वह
एक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे
खींच लिया निकट
बोले थे —“जहाँ रहती है जिस तरफ़ तू
प्रतिदिन सूर्य के डूबते
मेरे लिए प्रार्थना करना, कि बुद्ध की अनिद्रा दूर हो जाए।’’
युवक हँसा, डूबती मेघाच्छन्न हँसी: “तूने इसीलिए
कोमल स्तन किया है इतना कठोर?
प्रभु तथागत भूख-प्यास हुई अतीत, केवल प्रार्थना ही
उनकी नींद की दवा।
लेकिन हम साधारण मनुष्य—भूख मिटाने को अन्न,
प्यास लगे जल चाहिए।”
भिक्षुक के व्याकुल आलिंगन से ख़ुद को अलग करती
युवती ने देखा
ऊपर अर्द्धरात्रि का मौन, ध्यानमग्न आकाश की तरफ़—
अनंत नक्षत्रमाला वहाँ, उनके होंठों पर ध्वनित चरैवेति गान
शब्दहीन चुपचाप...
नीचे, मनुष्यों के पैरों तले लम्बा रास्ता—जिस रास्ते गए वह
भूख प्यास हुई अतीत
आनंद की ओर...
“तेरी आँखों से नींद ग़ायब है। तो फिर किसके लिए
और भोर की प्रतीक्षा?
चलो! सामने बढ़ें।”








