वहीं पे जा कर उलझ रहा है, जहां से दामन छुड़ा रहे हैं! - धीरज आमेटा ‘धीर

धीरज आमेटा ‘धीरधीरज आमेटा ‘धीर23 Sept 1982

5 min read · 12.4K reads

  
वहीं पे जा कर उलझ रहा है, जहां से दामन छुड़ा रहे हैं!
चले थे जिस दर से बेखुदी में, उसी को फिर खट-खटा रहे हैं,
 
सिमट के चादर में सोने वाले, यूँ पाँव फैलाते जा रहे हैं!
बढ़ी ज़रा आमदन तो अपनी ज़रूरतों को बढ़ा रहे हैं!
 
तिरी ही बांती, दिया भी तेरा, तिरे ही दम से ये रौशनी है!
तिरी हिफ़ाज़त में ज़िन्दगी के चिराग़ सब झिलमिला रहे हैं!
 
ये किसकी ज़ुल्फ़ों से चुपके-चुपके निकल के शब मुस्कुरा रही है,
ये हार, ये बालियां हैं किसके,जो आसमाँ को सजा रहे हैं!
 
बढ़ा के रफ़्तार ज़िन्दगी की, न जाने क्या कर लिया है हासिल,
जुनूने-मन्ज़िल में किसलिये हम, सुकून-ए-हस्ती गवाँ रहे हैं!
 
वो लम्हे जो कल तलक मिरी ज़िन्दगी को बद्तर बना रहे थे,
ख्यालों में आज आ गये तो,लबों पे मुस्कान ला रहे हैं!
 
न महफिलें हैं, न सुनने वाले, न अब रही वो सुखन-नवाज़ी!
वो शेर ओ नग़्मे, ग़ज़ल, तराने, किताब में छट-पटा रहे हैं!
धीरज आमेटा ‘धीर
About the poet

धीरज आमेटा ‘धीर

View profile & all 13 Poems / Stories

More from धीरज आमेटा ‘धीर

  1. वो जो चाँद-तारों के ख्वाब को भी सिराहने छोड़ सका नहीं - धीरज आमेटा ‘धीर

    वो जो चाँद-तारों के ख्वाब को भी सिराहने छोड़ सका नहीं,उसे खाक़ चैन नसीब हो, जो हक़ीक़तों मे जिया नहीं!

    12.4K reads
  2. हर दिन तो नहीं बाग़, बहारों का ठिकाना! - धीरज आमेटा ‘धीर

    हर दिन तो नहीं बाग़, बहारों का ठिकाना!गुलदान को काग़ज़ के गुलों से भी सजाना!

    12.4K reads
  3. अब इसी आस में जीना होगा - धीरज आमेटा ‘धीर

    अब इसी आस में जीना होगारात के बाद सवेरा होगा!

    12.4K reads
  4. इश्क़ में क्या लुटा, किसे रोता? - धीरज आमेटा ‘धीर

    इश्क़ में क्या लुटा, किसे रोता?जो न पाया था, उसको क्या खोता!

    12.4K reads
  5. जब गुलाब इश्क़ का सीने में खिला देते हैं लोग! - धीरज आमेटा ‘धीर

    जब गुलाब इश्क़ का सीने में खिला देते हैं लोगएक सहरा को गुलिस्तान बना देते हैं लोग!

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like