हर दिन तो नहीं बाग़, बहारों का ठिकाना! - धीरज आमेटा ‘धीर

धीरज आमेटा ‘धीरधीरज आमेटा ‘धीर23 Sept 1982

4 min read · 12.4K reads

  
हर दिन तो नहीं बाग़, बहारों का ठिकाना!
गुलदान को काग़ज़ के गुलों से भी सजाना!

मुश्किल है चिराग़ों की तरह खुद को जलाना!
भटके हुए राही को डगर उसकी दिखाना!

क्या खेल है फ़ेहरिस्त गुनाहों की मिटाना?
जन्नत के तलबगार का गंगा में नहाना!

तू खैर! मुसाफ़िर की तरह आ! मगर आना!
इक शाम मेरे खानः ए दिल में भी बिताना!

इक मैं हूँ जो गाता हूँ वो ही राग पुराना,
इक उनका रिवाजों की तरह मुझ को भुलाना!

दर्द आहो-फ़ुगाँ बन के हलक़ तक भी न आया!
क्या कीजे न आया जो हमें अश्क बहाना!

अफ़सोस कि अब ये भी रिवायत नहीं होगी,
खुशियों में पड़ोसी का पड़ोसी को बुलाना!

सुलझी है, न ये ज़ीस्त की सुलझेगी पहेली!
लोगों ने तमाम उम्र ग़वा दी तो ये जाना!

बदला ही नहीं हाल ए ज़माना ओ जिगर, धीर
फिर कैसे नयी बात, नये शेर सुनाना?
धीरज आमेटा ‘धीर
About the poet

धीरज आमेटा ‘धीर

View profile & all 13 Poems / Stories

More from धीरज आमेटा ‘धीर

  1. वो जो चाँद-तारों के ख्वाब को भी सिराहने छोड़ सका नहीं - धीरज आमेटा ‘धीर

    वो जो चाँद-तारों के ख्वाब को भी सिराहने छोड़ सका नहीं,उसे खाक़ चैन नसीब हो, जो हक़ीक़तों मे जिया नहीं!

    12.4K reads
  2. अब इसी आस में जीना होगा - धीरज आमेटा ‘धीर

    अब इसी आस में जीना होगारात के बाद सवेरा होगा!

    12.4K reads
  3. इश्क़ में क्या लुटा, किसे रोता? - धीरज आमेटा ‘धीर

    इश्क़ में क्या लुटा, किसे रोता?जो न पाया था, उसको क्या खोता!

    12.4K reads
  4. जब गुलाब इश्क़ का सीने में खिला देते हैं लोग! - धीरज आमेटा ‘धीर

    जब गुलाब इश्क़ का सीने में खिला देते हैं लोगएक सहरा को गुलिस्तान बना देते हैं लोग!

    12.4K reads
  5. ख्वाब देखा था जो मैने वो मुकम्मल होगा! - धीरज आमेटा ‘धीर

    ख्वाब देखा था जो मैंने वो मुकम्मल होगा,मुझ को उम्मीद है, आबाद मेरा कल होगा!

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like