अब इसी आस में जीना होगा - धीरज आमेटा ‘धीर

धीरज आमेटा ‘धीरधीरज आमेटा ‘धीर23 Sept 1982

4 min read · 12.4K reads

  
अब इसी आस में जीना होगा
रात के बाद सवेरा होगा!
 
गुल कहीं और कहीं काँटा होगा
राह कैसी भी हो चलना होगा!
 
सर झुकाने से फ़क़त क्या होगा?
बेग़रज़ जो हो वो सजदा होगा!
 
इतना मुश्किल भी नहीं वस्ल ए खुदा
अपनी हस्ती को भुलाना होगा!
 
कल की सोचो तो भली ही सोचो
सोच अच्छी है तो अच्छा होगा!
 
रब्त का फल है! ज़रा सब्र करो
वक़्त के साथ ही मीठा होगा!
 
एक ही शर्त पे बाटूँगा खुशी
तेरे ग़म में मेरा हिस्सा होगा!
 
मेरी कोशिश है अमल उस पे करुँ
मैंने ग़ज़लों में जो लिक्खा होगा!
 
ज़ीस्त में रंग भरे तुमने ही धीर
दोष तक़दीर का कितना होगा?
धीरज आमेटा ‘धीर
About the poet

धीरज आमेटा ‘धीर

View profile & all 13 Poems / Stories

More from धीरज आमेटा ‘धीर

  1. वो जो चाँद-तारों के ख्वाब को भी सिराहने छोड़ सका नहीं - धीरज आमेटा ‘धीर

    वो जो चाँद-तारों के ख्वाब को भी सिराहने छोड़ सका नहीं,उसे खाक़ चैन नसीब हो, जो हक़ीक़तों मे जिया नहीं!

    12.4K reads
  2. हर दिन तो नहीं बाग़, बहारों का ठिकाना! - धीरज आमेटा ‘धीर

    हर दिन तो नहीं बाग़, बहारों का ठिकाना!गुलदान को काग़ज़ के गुलों से भी सजाना!

    12.4K reads
  3. इश्क़ में क्या लुटा, किसे रोता? - धीरज आमेटा ‘धीर

    इश्क़ में क्या लुटा, किसे रोता?जो न पाया था, उसको क्या खोता!

    12.4K reads
  4. जब गुलाब इश्क़ का सीने में खिला देते हैं लोग! - धीरज आमेटा ‘धीर

    जब गुलाब इश्क़ का सीने में खिला देते हैं लोगएक सहरा को गुलिस्तान बना देते हैं लोग!

    12.4K reads
  5. ख्वाब देखा था जो मैने वो मुकम्मल होगा! - धीरज आमेटा ‘धीर

    ख्वाब देखा था जो मैंने वो मुकम्मल होगा,मुझ को उम्मीद है, आबाद मेरा कल होगा!

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

दुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँदुनिया तिरी रौनक़ से मैं अब ऊब रहा हूँतू चाँद मुझे कहती थी मैं डूब रहा हूँ— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुलदफ़्तरमेरे घर से दफ़्तर की दूरीअलग-अलग जगह रहने वाले मेरे सहकर्मियों के लगभग बराबर— हरे प्रकाश उपाध्यायहो-हल्लाबिं चिम्पाकु के लिएवह चित्र में रंग भर रही है— हेमंत देवलेकरइंतज़ार के 'ज' में जो नुक़्ता हैतुमने देखा नहींकिसी ग़ाफ़िल शरीर लड़की को— बाबुषा कोहली